अडानी इंडस्ट्रीज कैसे बनी इंडिया की फास्ट ग्रोथ का आधार
Adani Group
अडानी इंडस्ट्रीज कैसे बनी इंडिया की फास्ट ग्रोथ का आधार
E N D
Presentation Transcript
अडानी इंडस्ट्रीज कैसे बनी इंडिया की फास्ट ग्रोथ का आधार
आज अडानी ग्रुप देश के साथ-साथ पूरे विश्व भर में अपनी औद्योगिक उपलब्धियों के लिए विख्यात है। आज से पाँच दशक पहले शुरू हुई अडानी इंडस्ट्रीज की यात्रा काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई रही है। मगर अडानी इंडस्ट्रीज के प्रमुख गौतम अडानी ने हर चुनौती का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राथमिकता पर रखा। आज अडानी ग्रुप के देश भर में अलग-अलग राज्यों में उद्योग चल रहे हैं। व्यावसायिक प्रगति के साथ अडानी समूह ने देश में सामाजिक उत्थान के भी कई काम किए हैं जो आज भी अनवरत जारी है। अडानी समूह द्वारा किए जा रहे औद्योगिक और सामाजिक विकास के जरिए हमारे देश को एक नई दिशा मिल रही है जो आने वाले भारत के लिए अति आवश्यक है।
अडानी समूह ने देश को दिया नया आत्मविश्वास अडानी ग्रुप आज हमारे देश का एक प्रमुख औद्योगिक समूह है। इसकी लोकप्रियता और सफलता के पीछे अडानी समूह की पिछले 5 दशकों की मेहनत है जिसमें उन्होंने कई प्रकार के परिवर्तन देखे हैं। गौतम अडानी ने अपने 50 वर्षों के अनुभव से आज अडानी ग्रुपको इस स्थान पर लाकर खड़ा किया है जिसका कारण उनकी कड़ी मेहनत और दिन प्रतिदिन आने वाली परेशानियों से उभर कर पुनः अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का अटूट जज्बा है।
अडानी एक्सपोर्ट के साथ अपनी व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत करने के बाद धीरे धीरे गौतम अडानी ने पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पाॅवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस, फ़ूड प्रोसेसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने व्यापार की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने विभिन्न उद्योगों को स्थापित किया और उसे बढ़ाया। साथ ही साथ उन्होंने विदेशों में भी अडानी इंडस्ट्रीज की शाखाएँ स्थापित की और उन्हें एक महत्वपूर्ण स्थान पर पहुँचाया। गुजरात में हुए औद्योगिक विकास और वहाँ के ओवरऑल डेवलपमेंट में अडानी ग्रुप की भूमिका प्रशंसनीय है और अनुकरणीय भी। गुजरात में अपना मुख्यालय होने के अलावा भी अडानी समूह देश के 22 राज्यों में अपने अलग अलग उद्योग संचालित करता है, जिससे उन राज्यों के विकास को गति मिलती है।
निम्न स्तर के नागरिकों की लाइफ में सुधार कर रहा अडानी समूह अडानी ग्रुप द्वारा देश के अक्षम तबके को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अडानी सरगुजा और अडानी धारावी जैसे प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य गरीब और सुविधाओं से दूर श्रेणी के लोगों को एक बेहतर जीवन और सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार करना है।