अडानी ग्रुप ने देश में किया सर्वांगीण विकास
Adani Group
अडानी ग्रुप ने देश में किया सर्वांगीण विकास
E N D
Presentation Transcript
अडानी ग्रुप ने देश में किया सर्वांगीण विकास
अडानी ग्रुप पिछले 2 दशकों से भारत औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय है। गौतम अडानी ने अपनी उद्यमी सोच और कड़ी मेहनत से राष्ट्र निर्माण का जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसी को प्राप्त करने की राह में कई विकास कार्य अडानी ग्रुप कर रहा है। भारत की दिन प्रतिदिन बढ़ती अर्थव्यवस्था में अडानी ग्रुप का अहम योगदान है। अडानी ग्रुप ने भारत के व्यापक विकास में एक कारगर भूमिका निभाई है जिससे आज विश्व पटल पर देश की छवि में अद्भुत बदलाव आया है।
अलग अलग क्षेत्रों में अग्रणी अडानी ग्रुप गौतम अडानी आज लगभग देश के हर प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न कंपनियां संचालित कर रहे है। 22 राज्यों में अलग अलग उद्योगों के द्वारा अडानी ग्रुप आज भारतीय अर्थव्यवस्था को ऊपर ले जाने के लिए प्रयासरत है।
अडानी ग्रुप आज पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एक अग्रणी उद्योग समूह के रूप में जाना जाता है।
गौतम अडानी ने कई वर्षों की अपनी मेहनत और विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए आज राष्ट्रीय उन्नति को नई दिशा प्रदान की है। आज अडानी ग्रुप देश के साथ विदेशों में भी एक बड़े उद्योग समूह के रूप में लोकप्रिय है, जिसका लाभ भारत की अंतराष्ट्रीय छवि को भी मिला है।