अडानी ग्रुप ने भारत की वैश्विक छवि को प्रभावी बनाया
Adani Group
अडानी ग्रुप ने भारत की वैश्विक छवि को प्रभावी बनाया
E N D
Presentation Transcript
अडानी ग्रुप ने भारत की वैश्विक छवि को प्रभावी बनाया
अडानी ग्रुप अपनी इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज से आज भारत की इंटरनेशनल इमेज को असरदार बना रहा है। गौतम अडानी आज देश के लगभग हर उद्योग में सक्रिय और अग्रणी है। अपनी बिजनेस स्किल से गौतम अडानी ने अडानी ग्रुप को एक विश्वप्रसिद्ध उद्योग समूह बनाया है और इसका लाभ आज भारत को मिल रहा है।
अब भारत विकसित देशों की सूची में शामिल होने को है जिसमें अडानी ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान है। गौतम अडानी ने अपने उद्योगों द्वारा भारत को विश्व स्तर पर एक मजबूत देश के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने में बड़ा सहयोग किया है।
नेशन बिल्डिंग के लिए प्रयासरत गौतम अडानी गौतम अडानी आज देश में पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उद्योगों में एक शीर्ष उद्योगपति है। एडवांस इंडस्ट्रीज के माध्यम से अडानी ग्रुप ने आज देश के विकास को नई रफ़्तार दी है जिससे भारत की आज विश्व स्तर पर एक अलग पहचान है। 22 अलग अलग राज्यों में आज अडानी ग्रुप की विभिन्न इंडस्ट्रीज संचालित हो रही हैं।
इन उद्योगों से सम्बन्धित राज्यों की अर्थव्यवस्था भी सशक्त हो रही है एवं नागरिकों को भी रोजगार मिल रहा है। साथ ही अन्य स्थानीय व्यापारियों को भी इन उद्योगों से अप्रत्यक्ष रूप में लाभ मिल रहा है। राज्य स्तर पर मिल रहा अडानी ग्रुप का यह योगदान संयुक्त रूप से देश की उन्नति में बड़े स्तर पर सहयोगी है।